फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रंजिश में दंपती व दो बेटियों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में दंपती व दो बेटियों पर हमला
विज्ञापन

चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कपसेठी गांव में रंजिश के चलते एक दंपती और उनकी दो बेटियों की लाठी-डंडों से पिटाई की गई। इस हमले में सभी को चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संगीता देवी ने बताया कि यह घटना पांच जुलाई को दोपहर दो बजे हुई। पड़ोस के बृजेश, दुर्गा, रामकिशुन, शिवदुलारी, सीमा, छोटा, लवकुश और तीन अज्ञात व्यक्ति उनके घर आए। उन्होंने संगीता और उनके पति मान सिंह को गाली देते हुए पीटा। बीच-बचाव करने आईं बेटियां रेशमा और नैना को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। पड़ोसियों के इकट्ठा होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें