लखनऊ से आए वन निगम के पांच कर्मचारियों को जांच के लिए भेजा :- कुल ३८८ सैंपल में ३२९ की रिपोर्ट प्राप्त सभी जांच निगेटिव :- डीएम एसपी व सीडीओ ने बार्डर के अलावा गोशाला का निरीक्षण किया संवाद न्यूज एजेंसी भरतकूप/शिवरामपुर/चित्रकूट। जिले में लखनऊ से तेंदू पत्ता तुड़ान कार्य के लिए आए पांच कर्मचारियों को स्वास्थ्य परीक्षणके लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बृहस्पतिवार को ८ लोगों की कोरोना वायरस की जांच का सैंपल भेजा गया है। १० जांच की रिपोर्ट आई जो सभी निगेटिव होने से सभी ने राहत की संास ली है। लॉकडाउन के दौरान प्रयागराज मेें पढ़ाई करने गए जिले के १५ छात्रों को रोडवेज बस से लाया गया। इसके अलावा हरियाणा से १५ मजदूरों को भी लाया गया है। इन सभी का थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद होम क्वारंटीन के लिए अपने घर भेज दिया गया है। अबतक जिले में कुल ३८८ सैंपल में ३२९ की रिपोर्ट आ चुकी है। सभी जांच निगेटिव है। टेलीमेडीसिन प्रणाली से १42 लोगों की दवा की गई। सीएमओ डा.विनोद कुमार यादव ने बताया कि अबतक शेल्टर होम से ९०० लोगों को घर भेजा जा चुका है। वर्तमान में ३०५ लोग शेल्टर होम में हैं। रैपिड रिस्पांस टीम ने शेल्टर होम जाकर १०४ लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। डीएम शेषमणि पांडेय, एसपी अंकित मित्तल व सीडीओ डा. महेंद्र कुमार ने सुबह से ही जिले की सीमाओं पर निरीक्षण कर पुलिस की सख्ती बढ़ाई। मप्र की सीमा पर डीएम एसपी ने डयूटी करने वाले के नाम पता रजिस्टर में जांचे। इसके अलावा शेल्टर होम में ठहरे लोगों के भोजन व स्वारस्थ्य परीक्षण की जानकारी ली। गोशाला का भी निरीक्षण किया।शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में संचालित चिकित्सा विभाग के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहाकि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवरामपुर में जो डिलेवरी होती थी उन्हें जिला अस्पताल तथा सीतापुर में शिफ्ट कराएं। ताकि लोगों को कोई समस्या न हो। उन्होंने कोल्ड चैन में रखी दवाओं आदि की भी जानकारी की। नगर पालिका परिषद कर्वी तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह के पुरानी बाजार कर्बी में लगाए गए आरोग्य सेतु एप के स्टाल का निरीक्षण कर कर्मचारियों से कहा कि अधिक से अधिक लोगों को आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड कराएं। रजिस्टर में अंकन भी करें। ग्राम पंचायत रसिन की गौशाला में गोवंश संरक्षण को भूसा बैंक में नि:शुल्क भूसा अभियान कार्यक्रम के तहत भूसा दान देने वाले किसान दुर्गा प्रसाद 50 कुंतल, अरविंद गौतम 25 कुंतल, हनुमान द्विवेदी 25 कुंतल, श्याम बिहारी 25 कुंतल, घनश्याम त्रिपाठी 25 कुंतल को माल्यार्पण व शाल भेंट करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। उन्होंने बताया कि अभी तक जनपद में 1289 कुंतल भूसा किसानों द्वारा स्वेच्छा से दान दिया गया है जो गांव-गांव अभियान चलाकर भूसा दान कराया जा रहा है