फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: किसानों से संपर्क कर भूसा दान कराएं अधिकारी

Wed, 05 Apr 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में मंगलवार को गेहूं खरीद से संबंधित बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने कहा कि गेहूं खरीद में किसी प्रकार की हीलाहवाली न हो। सोसाइटी की मनमानी बर्दाश्त न की जाएगी। अधिकारियों से कहा कि गोशालाओं के मवेशियों के लिए बड़े किसानों से संपर्क कर उनसे भूसा दान कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने क्रय एजेंसी के अधिकारियों को बताया कि गत वर्ष में अनुमोदित कुल 37 क्रय केंद्रों के माध्यम से लगभग 53 हजार मैट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई थी। इस बार भी कृषकों को जागरूक करने के लिए पंफलेट, बैनर आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराएं। साथ ही क्रय एजेंसियों को क्रय सत्र प्रारंभ हो गया है।
सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। ताकि क्रय अवधि में गेहूं खरीद बाधित न हो। डिप्टी आरएमओ अविनाश कुमार झा ने बताया कि 15 जून तक खरीद चलेगी। वर्तमान गेहूं सत्र के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने डिप्टी आरएमओ से कहा कि चना, सरसों के लिए भी क्रय केंद्र खोला जाए। उप जिला अधिकारी, एआर कोआपरेटिव, डिप्टी आरएमओ, केंद्र प्रभारियों से कहा कि क्षेत्र में बड़े किसानों से संपर्क कर मवेशियों के लिए भूसा दान कराएं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष दो लाख कुंटल भूसा का लक्ष्य है। इस मौके पर एडीएम कुंवर बहादुर सिंह, राजबहादुर आदि संबंधित अधिकारी, समिति के संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
सुधीर अग्रवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें