फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सिपाही की पत्नी से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कर्वी के एक मोहल्ले में रहने वाले सिपाही की पत्नी से उसके रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दो स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

बांदा जिले की महिला का विवाह चित्रकूट निवासी सिपाही के साथ हुआ है। दूसरे जिले में पति की ड्यूटी होने के कारण महिला घर में अकेली थी। महिला ने बताया कि बाजार में सब्जी लेने गई तो उसका रिश्तेदार राममिलन रास्ते में मिला। पढ़ाई की बात करने के दौरान वह उसके कमरे पर आ गया और अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भाग निकला।
महिला ने 1090 पर फोन कर मामले की जानकारी दी। कोतवाल अजीत पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रविवार को आरोपी की तलाश में दो स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन अभी वह पकड़ में नहीं आया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें