फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
फोटो14- बरगढ़ में रैली निकालकर मंहगाई का विरोध करते कांग्रेसी नेता -संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
बरगढ़। कांग्रेसियों ने महंगाई व बेरोजगारी को लेकर बरगढ़ कस्बे में पदयात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कस्बे में सभा की। कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार महंगाई पर काबू नहीं कर पा रही। इससे जनता परेशान है।
विज्ञापन

रविवार को बरगढ़ कस्बे से अशोक चौराहे से कांग्रेसियों ने पार्टी के झंडे बैनर लेकर महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ पदयात्रा निकाला। कस्बे के प्रमुख बाजार से होते हुए विनोबा नगर तक यात्रा पहुंचीं। यहीं पर सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि देश मेें महंगाई व बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, जबकि सरकार नये नये कार्यक्रम कर देश के धन का दुरुपयोग कर रही है।
जिला उपाध्यक्ष रंजना बाराती लाल पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आम जनता के हित में कार्य किया है। जब से भाजपा सरकार आयी महंगाई बढ़ती जा रही है। सभा की अध्यक्षता करते हुए सत्यनारायण कोल ने कहा कि कोल आदिवासियों को जनजाति का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला महासचिव कालीचरण राजपूत, जिला सचिव यमुना शुक्ला, राजकुमार कोल, पवन, शिवशंकर, धर्मेद्र वर्मा, इंद्रपाल कोल, संदेश चतुर्वेदी, रतन दुबे, जगमोहन, छोटेलाल, सुखलाल, फूलचंद्र, उमा देवी, राजकुमारी, रेनू देवी, सुमन, सुषमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें