चित्रकूट। बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओंं ने शहर में जुलूस निकाला। बताया कि शहर में 16 और गांवों में 10 घंटे ही बिजली मिल रही है। कांग्रेसियों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन के बाद एसडीएम सौरभ यादव को ज्ञापन दिया। इसमें बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अंधाधुंध बिजली कटौती हो रही है। इससे लोग परेशान हैं। वोल्टेज की कमी के कारण ट्यूबवेल नहीं चलाते। इससे धान की सिंचाई नहीं हो पाती। रंजना बाराती लाल पांडेय ने कहा कि बिजली आपूर्ति में खानापूर्ति की जा रही है। जिला उपाध्यक्ष अवधेश करवरिया, सविता पाल, राकेश वर्मा, चुनवाद प्रसाद, तीरथ सिंह, राजेश सिंह, महेंद्र सिंह, जग जाहिर पटेल, दिवाकर त्रिपाठी, भोला नामदेव, अजीत मिश्रा, मोहित पाल कंचन सिंह, रामेश्वर गौतम, हरिओम पांडेय भी शामिल रहे।