फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कांग्रेस ने महंगाई और गिरते रुपये पर सरकार को घेरा

Sun, 03 May 2026 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 03 सीकेटीपी 09 कैंप कार्यालय में बैठक करते कांग्रेसी। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला कांग्रेस कमेटी ने 3 मई 2026 को मासिक बैठक में देश में बढ़ती महंगाई पर चिंता व्यक्त की। गैस, पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि पर भी चर्चा हुई। रुपये के लगातार गिरते मूल्य और अर्थव्यवस्था के खोखलेपन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कर्वी-पहाड़ी मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि बढ़ते दाम से आम जनता त्रस्त है। उन्होंने सरकार पर चुनाव के बाद महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया। पटेल ने यह भी कहा कि गिरता रुपया देश की अर्थव्यवस्था के खोखलेपन का प्रतीक है। कांग्रेस पार्टी ने आम जनता के हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। बैठक में चुनवाद प्रसाद, अनिल गुप्ता, शिव गुलाम वर्मा, कालीचरण राजपूत, दिवाकर प्रसाद त्रिपाठी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें