बांदा। ट्रक व ट्रेलर में हुई भिड़ंत में ट्रक में सवार चालक व परिचालक दोनों घायल हो गए। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रमना गांव निवासी नीलेश (18) व चालक अनिल (50) कबरई से ट्रक में गिट्टी लोड करके जा रहे थे।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बाईपास के पास सोमवार को सुबह सामने से आए ट्रेलर से उनकी भिड़ंत हो गई। जिससे ट्रक परिचालक नीलेश गंभीर घायल हो गया। जबकि चालक अनिल को मामूली चोटें आईं हैं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)