फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: विश्व शांति की कामना को 10 को सामूहिक सुंदरकांड पाठ

Sun, 08 Mar 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति 10 मार्च को चित्रकूट के रामघाट तीर्थ परिसर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ करेगी। सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुआई में यह पाठ विश्व शांति और भारत की उन्नति की कामना के उद्देश्यों के लिए होगा। इस पाठ में सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्तियां शामिल होंगी, जिनमें लखनऊ से भी महिलाएं चित्रकूट पहुंच रही हैं। सपना गोयल ने बताया कि चित्रकूट भगवान राम के चौदह वर्ष के वनवास काल में ग्यारह वर्ष निवास और ऋृषि अत्रि-सती अनुसूया के मिलन की पवित्र भूमि है। समिति सुंदरकांड महा अभियान, भारत वर्ष की बने पहचान का संचालन कर रही है। इस अभियान का लक्ष्य भारत को पुनः विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठित करना है। यह अभियान बिना किसी सरकारी या निजी सहयोग के राष्ट्रव्यापी स्तर पर चलाया जा रहा है। समिति प्रतिदिन सुंदरकांड पाठ और सेवा कार्यों, जैसे कंबल वितरण, का भी आयोजन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें