फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: चित्रकूट से लेकर पड़ोसी जिलों के कुछ स्थानों पर चिंहित लोगों से जानकारी जुटाई

Sun, 19 Feb 2023 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी जिलों के लोगों से जानकारी जुटाई
विज्ञापन

चित्रकूट। पुलिस रिमांड पर विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो व उसके चालक नियाज से पूछताछ को लेकर पुलिस बेहद सावधानी बरत रही है। सवालों के मिले जवाबों की पुष्टि के लिए चित्रकूट से लेकर प्रयागराज, बांदा, फतेहपुर व कौशांबी जिले के कुछ स्थानों पर लोगों से जानकारी जुटाई है। इसके लिए दो टीमें लगातार सर्विलांस व बरामद मोबाइल के डाटा का संकलन कर रही है।
17 फरवरी से निखत बानो व नियाज से हो रही पूछताछ के दौरान मिले जवाबों से भले ही जांच टीम संतुष्ट न हो लेकिन उन्हें आधार बनाकर जांच की जा रही है। रविवार को जिला मुख्यालय के अलावा बांदा जेल में बंद डॉन मुख्तार अंसारी के मददगार होने की संभावना पर छानबीन की जा रही है। बताया गया है कि निखत की मदद करने वालों में कुछ लोग बांदा में भी रह रहे हैं। इसी प्रकार जिले की सीमा से सटे अन्य जिलों के कुछ स्थानों पर नजर रखी गई है। कुछ संदिग्ध लोगों के नाम सामने पर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी हर्ष पांडेय ने कहा कि यह गंभीर व संवेदनशील मामला है। इसके लिए 72 घंटे की रिमांड के लगभग 57 घंटे पूरे हो गए हैं। सोमवार की दोपहर को नियमानुसार निखत को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें