फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बालक के गले में फंसा सिक्का, बांदा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। घर में खेल रहे पांच साल के बच्चे के गले में पांच रुपये का सिक्का फंस गया। जानकारी होते ही परिजन उसे लेकर अस्पताल आए। जिला अस्पताल में एक घंटे तक तमाम जांच के बाद भी उसका इलाज नहींं हो सका। बालक की हालत नाजुक बनी रही। ऑपरेशन की सुविधा न होने पर उसे बांदा रेफर कर दिया गयाश्र
विज्ञापन

कपसेठी गांव के हरीनारायण ने बताया कि उनके पांच वर्षीय पुत्र करन ने शनिवार को खेलते समय सिक्के को मुंह में डाल लिया। सिक्का उसके गले में फंस गया है। इससे हालत बिगड़ गई। वह बोल नहीं पा रहा है। सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। परिजन जिला अस्पताल ले गए। गला, नाक, कान विशेषज्ञ डाॅक्टर की डयूटी जिला अस्पताल से बाहर होने के कारण अन्य डॉक्टर इलाज करते रहे। एक्सरे भी कराया गया। सीएमएस डॉ. वंदना श्रीवास्तव ने बताया कि बालक के गले में संभवत: पांच का सिक्का फंसा है। आॅपरेशन की सुविधा न होने के चलते उसे बांदा रेफर कर दिया। रोते बिलखते परिजन बच्चे को बांदा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें