फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटीजन डे केयर सेंटर बनेगा : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में मंगलवार को वरिष्ठ नागरिक दिवस का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। डीएम ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ वरिष्ठ नागरिकों तक पहुंचे।
विज्ञापन


बताया कि कानपुर में प्रदेश का पहला सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर बनवाया था, जिसके माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों एवं बुजुर्गों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उसी तर्ज पर चित्रकूट में भी सिटीजन डे केयर सेंटर का निर्माण कराया जाएगा।
कहा कि केंद्र सरकार ने आयुष्मान कार्ड योजना के तहत 70 वर्ष से ऊपर आयु के सभी लोगों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य लाभ लेने की योजना लागू की गई। इसके अलावा पेंशन योजनाएं भी संचालित हैं उनका भी लाभ आम जनमानस को दिलाया जाए। एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश सिंह सहित संबंधित अधिकारी तथा पेंशनर्स जगबली सिंह, महेंद्र सिंह पटेल, जागेश्वर सिंह, गोकुलेश ओझा, नरेश गुप्ता, मधुसूदन मिश्रा व भुवनेश पांडेय सहित अन्य वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें