फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समृद्धि के शिखर पर माता-पिता और देश को न भूलें : राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति व मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने 26 शोधार्थियों को उपाधि दी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 32 विद्यार्थियों को पदक और एक विद्यार्थी को नानाजी मेडल प्रदान किया।
विज्ञापन

राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने उपाधि धारकों से कहा कि आप बड़ी नौकरी और बड़े पद पाएं लेकिन ये याद रखें कि आपको इस मुकाम तक पहुंचाने वाले आपके माता-पिता, समाज और शिक्षक हैं। इसलिए समृद्धि और सफलता के शिखर पर पहुंचकर इन्हें न भूलें।
उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि भारतीयता और भारतीय मूल्य उच्च शिक्षा के मूल में रहें, यही नानाजी का चिंतन था। दीक्षांत समारोह में 438 स्नातक, 335 स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को उपाधि दी गई। कुलपति प्रो. भरत मिश्रा ने उपाधि धारकों को शपथ भी दिलाई।吸
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें