फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश के बाद भी पाठा क्षेत्र के कई स्कूल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। कोरोना काल में जिले के सभी विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति के साथ सरकारी कार्य करने सहित अन्य कार्य करने के आदेश हैं जरूर पर पाठा क्षेत्र के कई विद्यालयों में इसका असर नहीं दिखता है। मंगलवार को इस क्षेत्र के कई विद्यालय बंद होने की जानकारी ग्रामीणों ने दी है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग को अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई है। मंगलवार को पाठा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुसमी, प्राथमिक विद्यालय छेरिहा बुर्जुग, प्राथमिक विद्यालय जमुनिहाई, प्राथमिक विद्यालय मोटवन, प्राथमिक विद्यालय डोंडा माफी व कटैया, गौरिया के विद्यालयाें में शिक्षक नहीं दिखे। ग्रामीणों ने बताया कि इन विद्यालयों के गेट का ताला कभी कभी खुलता है। इस मामले की जानकारी ग्रामीणों ने बीएसए प्रकाश सिंह को दी। जिस पर बीएसए ने कहा कि खंड शिक्षाधिकारी को इन गांव के विद्यालयों की स्थिति मौके पर जाकर बताने को कहा गया है। यदि कोई शिक्षक अनुपस्थिति पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें