फोटो-6- घटना की जानकारी देते मारपीट में घायल परिजन । संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर गांव में गर्भवती जेठानी और देवरानी को गांव के ही दो युवकों ने पीटा। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
बुधवार को पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र मेें रौली कल्याणपुर गांव की आरती पत्नी श्याम सुंदर वर्मा ने बताया कि सोमवार की शाम को वह देवरानी के साथ घर के बाहर बैठी थी। इसी बीच नशे में दो युवक आए और देवरानी गुड़िया को गाली देकर पीटने लगे। परिवार के लोग जब बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की। गर्भवती जेठानी के पेट में भी आरोपियों ने पैर मारा।
बताया कि भरतकूप थाने में शिकायत दर्ज कराने गए तो वहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर मेें इलाज के लिए भेज दिया। रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। भरतकूप थाना प्रभारी दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई होगी।