मानिकपुर। रैपुरा थाना क्षेत्र के पोखरी भगवानदीन स्कूल के पास अनियंत्रित बाइक पत्थर के खंभे से टकरा गई। इससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर यूपी-112 की टीम ने एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया है।
इटवां के चुचरहा निवासी रामप्रसाद शुक्रवार की सुबह बाइक से मानिकपुुर की ओर जा रहा था। पोखरी के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। राहगीरों ने यूपी-112 पुलिस को
बुलाकर एंबुलेंस के माध्यम से कल्लू को मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया।