फोटो-24- घटना के बाद गमगीन बैठे परिजन- संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। पारिवारिक कलह से तंग युवक ने नदी किनारे स्थित पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव पेड़ से नीचे उतारा और पंचनामा कराया। युवक सूरत में मजदूरी करता था। वह एक माह पूर्व गांव आया था।
मारकुंडी थाना क्षेत्र के बड़ी पाटिन गांव के रामचंद्र विश्वकर्मा (35) गृहकलह से तंग आकर करीब 11 बजे घर से निकल गया और आम के पेड़ से फंदे पर लटक गया। उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि वह गुजरात में रहकर मजदूरी करता था। 25 जून को घर आया था। उसके एक पुत्र, तीन पुत्रियां और पत्नी गुड़िया है। इस घटना से परिजनों में शोक है। परिजनों के अनुसार कुछ दिन पूर्व पति और पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ था। इसे लेकर रामचंद्र मानसिक उलझन में रहता था।