फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : पदयात्रा निकाल आप ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो-17- शहर में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला, जिला प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह, बुंदेलखंड प्रांत महासचिव अंकित सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताआें ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ पदयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कर्वी नगर क्षेत्र पुरानी कोतवाली से पदयात्रा रवाना हुई। पटेल तिराहे पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधानसभा प्रभारी अविनाश चंद्र त्रिपाठी, संजय करवरिया ने माल्यार्पण किया। इसके बाद तिरंगा शाखा अध्यक्ष अनुरुद्ध सिंह यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रेम चंद्र सिंह पटेल की मौजूदगी में राष्ट्रगान हुआ। पदयात्रा में महिला विंग जिलाध्यक्ष सुमन विश्वकर्मा, सेजल ज्ञानचंदानी, रुकसाना बेगम, सुनीता विश्वकर्मा, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें