फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : यमुना का जलस्तर और बढ़ा, 50 गांव घिरे

विज्ञापन
फोटो-3- राजापुर क्षेत्र में यमुना का पानी से डूबे खेत खलिहान। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मऊ/राजापुर। यमुना का जलस्तर बीते 24 घंटे में 90 सेंटीमीटर बढ़ा है। इससे मऊ क्षेत्र के तटवर्ती गांवों में नदी किनारे की बस्तियों में पानी घुसने लगा है। शनिवार को 26 परिवारों को स्कूल में बनाए गए राहत कैंप में पहुंचाया गया। राजापुर व मऊ क्षेत्र में अब तक करीब 50 गांव बाढ़ से घिर चुके हैं। प्रशासन 36 गांवों का दावा कर रहा है। राजापुर में यमुना का जलस्तर 92.60 मीटर रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

मऊ क्षेत्र में मवई कला, बरहा, कोटाराख घुरेहटा, बरवार, मंडौर गांव पूरी तरह से यमुना नदी के पानी से घिर गए हैं। छोटी-छोटी नदियों में भी बाढ़ आ गई है। मानकुंवर, तिलौली के मध्य की नदी, सेषा गांव के पास स्थित नदी भी बढ़ गई। आसपास के नाले बुंदेला नाला, पर्दवा नाला, पाली कुरिया से लगे नाले मेें पानी उफान मार रहा है। इससे संपर्क मार्गों में पानी भर गया है।
मऊ से चकौर संपर्क मार्ग, मैदाना के पास बने सड़क के रपटे के ऊपर पानी चलने से सखौंहा, सिकरौव, चकौर, सुहेल, दलौली का पुरवा, चदहा ठाकुर का डेरा, रेड़ीबुसैली, पोतनिहां का पुरवा, बांबुरा आदि गांवों के रास्ते प्रभावित हैं। नाव से आवागमन हो रहा है।
विज्ञापन

राजापुर क्षेत्र के अतरौली, नैनी, धौराहर, बरद्धारा, चांदी, धुमाई, बक्टा, हस्ता, बेलास, चिल्लीमल आदि गांव पानी से घिरे हुए हैं। सरधुआ व अर्की के निचले क्षेत्रों मेेें ग्रामीणों के घर तक पानी पहुंच गया है। हालांकि अब तक कोई क्षति नहीं हुई है। सरधुवा गांव के प्रधान कमलेश प्रजपति ने बताया कि कुसेली के दलित बस्ती के एक दर्जन परिवार बाढ़ की चपेट में आकर गृहस्थी का सामान लेकर पड़ोसियों के यहां शरण लिए हैं।
बनाई गईं चौकियां
राजापुर क्षेत्र मेें बनाई गईं चौकियों में पहाड़ी में छह, प्राथमिक विद्यालय सुरवल, भदेहदू, बिहरवा, अर्की चिल्ल्ीमल, दरसेड़ा, राजापुर कस्बा स्थित डाकबंगला, प्राथमिक विद्यालय छिवलहा का पुरवा, मऊ क्षेत्र में मवई कला, मंडौर, चकौर, पूरब पताई हैं।
बिजली आपूर्ति बंद की गई
राजापुर। सहायक अभियंता अनिल सिंह ने बताया कि बाढ़ की वजह से सरधुवा फीडर व भदेहदू फीडर की लाइनें बंद कर दी गई हैं। इससे नदी के तटीय कई गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप है।

ोटो-2- राजापुर क्षेत्र में यमुना का पानी गांव की सड़क तक पहुंचने के बाद उससे गुजरते ग्रामीण। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें