फोटो- 14- बरगढ़ में हुए दंगल के दौरान पहलवानों से हाथ मिलवाते समाजसेवी
- फोटो : CHITRAKUTT
बरगढ। क्षेत्र में ऐतिहासिक धार्मिक महत्व के स्थल परानू बाबा ब्रम्हदेव स्थल में लोहड़ी, मकर संक्रांति के पर्व पर हर साल की तरह इस साल भी भव्य दंगल का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि मलय द्विवेदी व ब्राम्हण समाज चित्रकूट के जिलाध्यक्ष इन्द्रेश त्रिपाठी, रमेंशचन्द्र मिश्र भाजपा नेता, दिलीप त्रिपाठी ने पहलवानों के बीच हांथ मिलवाकर कुश्ती शुरु करवाई। मुख्य अतिथि ने कहा कि कुश्ती कला भारतीय संस्कृति की पहचान है। ये हमेशा शास्वत कायम रहना चाहिए। इस दौरान विजेता पहलवानों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। इस मौके पर गढवा प्रधान इन्द्रेश यादव, राहुल द्विवेदी, दीप नारायण तिवारी, राजनारायण तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।