फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सिक्योरिटी गार्ड की पत्नी का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव उतारा। मायके वालों हत्या के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के भसौंधा गांव की पूनम (20) का विवाह इसी साल पांच जुलाई को सुदिनपुर पांडेयपुरवा निवासी संजय से हुआ था। संजय दूसरे जिले में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड है। ससुर घनश्याम ने बताया कि रविवार की सुबह घर के लोग खेत पर थे।
घर में बहू पूनम और सात साल की भतीजी वैशाली थी। बहू पूनम ने कमरे का दरवाजा बंदकर पंखे के हुक में साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। कुछ देर बाद वैशाली कमरे में आई तो दरवाजा बंद मिला। उसने खिड़की से अंदर झांका तो पूनम का शव लटका देखकर घबरा गई। बाहर जाकर आसपास के लोगाें को बताया और खेत में आकर जानकारी दी।
विज्ञापन

घर आकर परिजन कमरे के दूसरे दरवाजे से अंदर आए। इसके बाद पुलिस सूचना दी। पूनम के मायके में जानकारी दी गई। उसके मामा मुनुआ ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने पूनम की हत्या की है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद थाने में तहरीर देंगे। पूनम का पति ड्यूटी पर है। उसे जानकारी दी गई है। थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें