फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : डाकू गौरी के गांव में आज प्रधानी के लिए पड़ेंगे वोट, तीन बीडीसी और आठ ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के मानिकपुर विकास खंड के ददरी माफी गांव में प्रधान पद के उपचुनाव के लिए आज मतदान होगा। यह कुख्यात डाकू गौरी यादव का गांव है। इसमें पांच साल पहले डाकू गौरी की मां राजरानी प्रधान रह चुकी हैं। हालांकि डाकू गौरी मुठभेड़ में मारा जा चुका है। इसके बावजूद इस गांव में मतदान के लिए जिला प्रशासन अलर्ट है। तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य और 8 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टी बूथ स्थल पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

सुबह सात से शाम पांच बजे तक गांव के दो बूथों में कुल 2752 मतदाता वोट डाल सकते हैं। छह प्रत्याशी अतुल, अशोक, काशी, बद्री, रानी देवी, संतो के बीच मुकाबला है। चुनाव कराने के लिए आरओ समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया को बनाया गया है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि पंचायत सदस्य पद के लिए सदर विकास खंड के बंदरी, शिवरामपुर, भौरी में तीनों प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मुरका, छिवलहा, इटौरा, सुरसेन, बराहमाफी, ऐचवारा, बगरेही, समेरदहा में भी प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रधान के आकस्मिक निधन से सीट हुई रिक्त
लगभग एक साल पहले पंचायत चुनाव में ददरी माफी गांव में प्रधान पद पर मनीष यादव ने जीत हासिल की थी। उनका आकस्मिक निधन होेने से यह सीट रिक्त हो गई है। छह प्रत्याशियों में एक प्रत्याशी दिवंगत प्रधान के परिवार का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें