चित्रकूट। भरतकूप कस्बे के पास बसी बस्ती में बिजली के खंभे लगाने के लिए ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र सौंपकर समस्या के निदान की मांग की।
समाजसेवी राजकुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में बताया कि भरतकूप कस्बे के आसपास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे बस्ती है। यहां बिजली के खंभे नहीं लगे हैं। मजबूरी में 150 मीटर दूर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से कई ग्रामीणों ने कनेक्शन ले लिया है।
दूर होने से आए दिन बिजली के तार टूट जाते हैं। इस कारण अंधेरे में लोगों को रहना पड़ता है। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को बस्ती के अंदर बनी सड़क किनारे बिजली के खंभे लगाने के लिए पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। जल्द से जल्द बस्ती के अंदर बिजली के खंभे लगाए जाएं। पप्पू, रामलाल, राजेंद्र कुमार, रामबाबू, ज्ञानी भी शामिल रहे।