फोटो- 9-कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते बरगढ़ के ग्रामीण। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। बरगढ़ क्षेत्र के सेमरा गांव के मजरा पनिहाई गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर गांव में सिलीकेट निकालने के लिए लीज पर दी गई खदान रद्द करने की मांग की।
शुक्रवार को डीएम दिए पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि बरगढ़ क्षेत्र के सेमरा गांव के मजरा पनिहाई गांव सिलिकेट निकालने के लिए खदान लीज पर एक ठेकेदार को दी गई। सिलिकेट निकालने के लिए जमीन की खुदाई मशीनों से कराई जाती है।
इससे धूल उड़ने से गांव में प्रदूषण फैलता है। टीबी सहित अन्य गंभीर रोग यहां के निवासियों को हो रहे है। रामप्रसाद, रामलाल, ननकई, आरती, राममिलन, सरोज, सूरज आदि शामिल रहे।