फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो12- बिजली आपूर्ति न होने से प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराते ग्रामीण -संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। बालापुर माफी गांव के कई घरों में बिजली की आपूर्ति न होने पर ग्रामीणों ने रानीपुर खाकी गांव स्थित सब स्टेशन पर प्रदर्शन किया। कहा कि करीब एक माह से बिजली का तार टूटा है। कई बार शिकायत के बाद भी इसे ठीक नहीं किया गया।
विज्ञापन

सदर विकास खंड के बालापुर गांव के ग्रामीण रविवार को रानीपुर खागी गांव के पास स्थित सबस्टेशन पर पहुंचे। बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। गांव के रामभरोसे, महेंद्र सिंह, प्रेम सिंह यादव ने बताया कि लगभग एक माह से गांव के जूनियर हाईस्कूल के पास बिजली का तार टूटा पड़ा है।
इससे 14 घरों की बिजली आपूर्ति बंद है। इसकी जानकारी कई बार विभाग के अधिकारियों और उत्तर प्रदेश शासन के ट्रोल फ्री नंबर पर दी गई, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। प्रदर्शन के दौरान अजय, सुजीत, घनश्याम, श्याम बाबू, पंकज, चुनकू, हरछठ प्रसाद, शारदा प्रसाद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें