ोटो-3- मानिकपुर के ऊंचाडीह मार्ग पर बन रही मानकविहीन सड़क। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर (चित्रकूट)। सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही हैं। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाकर जांच कराने की मांग की है।
ऊंचाडीह के मजरा झलमल गांव के दो संपर्क मार्गों का निर्माण लोक निर्माण विभाग करा रहा है। ग्रामीण भोजराज, राजेश कुमार, हीरालाल, मनभरन आदि ने आरोप लगाया कि ठेकेदार सड़क निर्माण में अनियमितता कर रहा है। डामर और गिट्टी का नाममात्र प्रयोग कर रहा हैं। पैर रगड़ने पर सड़क में गिट्टी बिखर रही है।
ग्रामीणों ने डीएम को भेजे पत्र में जांच कराकर उचित मानक के अनुरूप सड़क बनवाने की मांग की। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की जाए। एसडीएम प्रमेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि इस संबंध में अभी कोई शिकायत नहीं आई है।
शिकायत आएगी तो जांच करवाई जाएगी। उधर, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने कहा कि शिकायत मिलने पर मानक की जांच करेंगे।