फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हाईवे पर वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 01 Oct 2022 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो नंबर- 7- रामकुमार- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
झांसी मिर्जापुर हाईवे पर कोठिलिहाई गांव के मोड़ पर बाइक से बहन के यहां जा रहे युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। कालूपुर पाही गांव निवासी रामकुमार (25) पुत्र संगमलाल गुरुवार की देर शाम बाइक से बहन के यहां भौरी कस्बा जा रहा था।
विज्ञापन


हाईवे के सदर कोतवाली क्षेत्र के कोठिलिहाई स्थित ढाबा के पास बाइक खड़ी कर लघुशंका करने लगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी दौरान पीछे से आए किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल लेकर आए।

यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। रामकुमार ई रिक्शा चलाता था। वह दो भाइयों में बड़ा था। चार बहनें भी हैं। मां राजकली का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता की मृत्यु के बाद परिवार का भरण पोषण करता था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल अवधेश मिश्रा ने बताया कि स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें