फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियो के बीच कड़ा मुकाबला

विज्ञापन
फोटो-6- राजापुर के क्षेत्रीय रैली में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। तुलसी इंटर कॉलेज परिसर में चल रही क्षेत्रीय खेलकूद रैली के दूसरे दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें कई कालेजों के प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन

रविवार को भजन प्रतिस्पर्धा में रघुवीर प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज की दीया प्रथम, लाला भाई पटेल इंटर कालेज कपना की करिश्मा द्वितीय, तुलसी इंटर कॉलेज की शिवानी तृतीय रही। गजल प्रतियोगिता में तुलसी इंटर कॉलेज राजापुर की रिया सिंह प्रथम रहीं। लोकगीत में कपना इंटर कालेज प्रथम, द्वितीय खोपा इंटर कॉलेज और तृतीय पहाड़ी इंटर कॉलेज रहा।
अन्य प्रतियोगिता में 5,000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में खोपा इंटर कॉलेज के साहिल प्रथम, मनोज द्वितीय रहे। 800 मीटर दौड़ मेें सरधुवा इंटर कॉलेज के चंद्रभान सिंह प्रथम, खोपा इंटर कॉलेज के साहिल सिंह द्वितीय व शुभम तृृतीय रहे।
विज्ञापन

गोला फेंक में तुलसी इंटर कॉलेज राजापुर के दुर्गेश पांडेय प्रथम व प्रभवश पांडेय द्वितीय रहे। भाला फेंक में बछरन इंटर कॉलेज के विजय कुमार प्रथम, कपना इंटर कालेज के मनोज कुमार द्वितीय रहे।

फोटो नंबर-5- क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में शामिल प्रतिभागी। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें