फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: समग्र शिक्षा देने में चित्रकूट देश भर में अव्वल

Wed, 19 Apr 2023 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भले ही बुंदेलखंड में चित्रकूट अभी आकांक्षी जिले में शामिल है लेकिन बेसिक शिक्षा क्षेत्र में ऐसी उपलब्धि मिलने जा रही है जो देश में इकलौती है। परिषदीय विद्यालयों के 280 स्कूलों में स्मार्ट क्लास संचालन करने से हुए कायाकल्प के बाद समग्र शिक्षा में चित्रकूट को देश भर में अकेले चुना गया है।
विज्ञापन

सिविल सर्विस डे के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री की ओर से चित्रकूट के जिलाधिकारी अभिषेक आनंद को प्रधानमंत्री अवार्ड से आगामी 21 अप्रैल को सम्मानित किया जाएगा। जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित अधिकांश परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं जैसे बाउंड्रीवाॅल छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय, विद्यालयों में क्लास रूम में टायल्स, फर्नीचर, सोलर पैनल, विद्युत कनेक्शन, शुद्ध पेयजल के लिए आरओ, सबमर्सिबल पंप इत्यादि उपलब्ध कराया गया है।
छात्र-छात्राओं को एक समान और समावेशी कक्षा के वातावरण के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद के 280 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का अभिनव प्रयोग किया गया है। विद्यालयों में समस्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने आदि के लिए जिला प्रशासन के इस अभियान से छात्रों के नामांकन में वृद्धि के साथ ही छात्राओं के नामांकन में अधिक वृद्धि हुई है और शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है, जिसके लिए यह अवार्ड दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी लव प्रकाश ने बताया कि सहायक शिक्षण सामग्री (टीएलएम) व स्टेट रिसोर्स ग्रुप, एकेडमिक रिसोर्स परसन, विशेष शिक्षकों, नामांकन व बाधारहित वातावरण प्रदान कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ते हुए सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। कंट्रोल रूम के माध्यम से शिक्षकों की नियमित उपस्थिति की समीक्षा की जा रही है, जिससे पठन-पाठन व बच्चों के ठहराव में वृद्धि हुई है तथा शिक्षा की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार हुआ है। बीएसए ने बताया कि दिल्ली में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर वह बुधवार को पहुंचेगे। जिलाधिकारी व उनकी टीम द्वारा किये गये प्रयासों से जनपद के अधिकांश परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें