फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कुएं में गिरे छात्र की मौत

विज्ञापन
फोटो-7- मृतक छात्र के पिता को ढांढ़स बंधाते प्रभारी तहसीलदार। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। मछलियों को पत्थर मारते समय संतुलन बिगड़ने से कक्षा तीन का छात्र कुएं में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मारकुंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टिकरिया के टिकरी पुरवा में रविवार को रमाकांत यादव ने बताया कि उसका आठ वर्षीय बेटा ज्ञानू उर्फ ज्ञानदीप बुआ के बेटे गोलू के साथ घर से कुछ दूर स्थित कुएं में मछलियों को पत्थर मार रहा था। कुएं में झांकते समय पैर फिसलने से ज्ञानू कुएं में गिर गया। यह देख गोलू रोते हुए आकर बताया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

बताया कि तीन भाइयों में सबसे छोटा ज्ञानू कक्षा तीन में पढ़ता था। वह बेहद हंसमुख था। गांव में सभी के घर पहुंच जाता था। पिता किसान हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना की जानकारी होने पर प्रभारी तहसीलदार विवेक चौबे सीएचसी पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें