फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : भूमि खाली कराने की दी जा रही धमकी, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
फोटो-4 - शिकायत करने मानिकपुर तहसील आए ग्रामीण। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। तहसील क्षेत्र के झरी मजरा के ग्रामीणों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने पहले स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों को गिरवा देने की धमकी देकर पांच हजार से 10 हजार तक वसूली की, अब दोबारा उनको जमीन खाली करने का दबाव बना रहे है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को मजरा निवासी संगीता, सुमन, रीना, भूरी देवी, शनी देवी, मुन्नी देवी, चंद्रकलिया, पैसुनिया देवी, दशोदिया देवी, गुलाब, महेश, छोटेलाल, राजन कोल ,कमलेश व शिवकुमार आदि तहसील परिसर पहुंचे। बताया कि यहां लंबे समय से रहकर मजदूरी कर जीवन यापन करते आए हैं, लेकिन कुछ समय से मानिकपुर कस्बे के कुछ लोग परेशान कर जमीन खाली कराने के लिए वसूल कर रहे हैं।
महिलाओं ने बताया कि अशिक्षित होने के चलते कई बार परेशान किया जा चुका है। इस संबंध में एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिली है। इसकी जांच कराने के लिए राजस्वकर्मियों को मौके पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें