चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद ने रूर्बन ऑडिटोरियम मल्टीपर्पज कांप्लेक्स व विकास भवन में आजीविका प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम से कहा कि ठेकेदार अच्छी शटरिंग न करें तो उन्हें उखाड़ कर फेंक दें।
ठेकेदार से कहा कि इस तरह से कार्य करेंगे तो एफआईआर होगी। बिल्डिंग अगर ऐसी बनेगी तो हैंडोवर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सीढ़ियों को तोड़कर फिर से बनाएं। विकास भवन में आजीविका प्रशिक्षण केंद्र के निरीक्षण में कहा कि ऐसे ईंटों का प्रयोग न करें जो उपयोग में आ गई हैं।
ईंटों की गुणवत्ता ठीक नहीं है। परियोजना प्रबंधक से कहा कि यह अंतिम चेतावनी है इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ अमृतापाल कौर, पीडी ऋषिमुनि उपाध्याय आदि मौजूद रहे।