फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट के रमणीक स्थलों पर हुई फिल्म की शूटिंग

विज्ञापन
फोटो-2- चित्रकूट के हनुमानधारा मार्ग पर शूटिंग करते फिल्म के निदेशक व कलाकार । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। आकांक्षी जिले की प्रतिभाओं व स्थानीय आकर्षक दृश्यों के बीच बन रही फिल्म की शूटिंग शनिवार को पूरी हो गई। अंतिम दिन हनुमानधारा से लेकर देवांगना और भरतघाट की ओर मंदाकिनी किनारे शूटिंग हुई।
विज्ञापन

फिल्म के निदेशक शिवरामपुर निवासी इमरान अली के नेतृत्व में मुंबई के कई कलाकार कई दिनों से चित्रकूट में डेरा जमाए हैं। 40 सदस्यों की टीम काम कर रही है। फिल्म के निदेशक व लीड कलाकार समेत चार लोग स्थानीय हैं। स्थानीय रमणीक स्थलों के आस पास चल रही भोजपुरी फिल्म चारू की शूटिंग देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी रही।
निदेशक ने बताया कि उनका सपना है कि चित्रकूट के क्षेत्र को फिल्मी दुनिया के माध्यम से आगे लाएं। टीम के साथ 25 दिनों से चित्रकूट के रामघाट, मंदाकिनी नदी, बेड्ीपुलिया, भरतघाट, हनुमानधारा, देवांगना, बरूआ बांध, लैना बाबा मंदिर, जूस बार, कई होटल व अन्य पहाड़ों के पास शूटिंग की है।
विज्ञापन

फिल्म निदेशक के अनुसार ढाई घंटे की फिल्म में पांच साल की बालिका मुख्य किरदार में है। यह बालिका राधिका सिंह चित्रकूट की ही निवासी है। हीरो राजयादव प्रतापगढ़ व नायिका मौसम गोरखपुर की हैं। पूरी फिल्म बालिका के इर्द गिर्द घूमती है जिसकी संगत से बिगडैल हीरो धार्मिक व समाजिक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें