फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी ने थाने में दी तहरीर महंत ने आरोप नकारे

विज्ञापन
फोटो-14- लालापुर आश्रम में पर्यटन मंत्री के कार्यक्रम के दौरान महंत व पुजारी के बीच होता विवाद । सं? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
भौंरी (चित्रकूट)। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री के सामने आश्रम के महंत और पुजारी भिड़ गए। दोनों में तीखी नोंकझोंक हुई। मामला थाने पहुंच गया। पुजारी ने महंत पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

लालापुर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में आए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को मंदिर के पुजारी शंकर दयाल द्विवेदी ज्ञापन देने जा रहे थे। रास्ते में महंत भरतदास ने उनसे कुछ बातचीत की। पुजारी का आरोप है महंत उन्हें मंत्री के पास जाने से रोका और अपशब्द कहकर जान से मरवाने की धमकी दी।
दोनों के बीच तीखी नोंकझोंक व विवाद देखकर वहां मौजूद साधुओं और अन्य लोगों ने अलग किया। पुजारी ने रैपुरा थाने में महंत के खिलाफ तहरीर दी है। महंत ने आरोपों को गलत बताया। थानाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि पूछताछ के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें