फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : मंदिर के आकार का बनेगा रेलवे स्टेशन का गेट, उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक और डीआरएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
फोटो-10- चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते उत्तर मध्य रेलवे के जीए? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक व डीआरएम ने बुधवार को चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्टेशन के मुख्य गेट को मंदिरनुमा आकार का बनवाने के लिए नक्शा बनवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने डीआरएम (झांसी) आशुतोष कुमार के साथ बुधवार की शाम को चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। गेट को मंदिर नुमा बनाए जाने वाली बिल्डिंग के बारे में जानकारी ली। इसके बाद प्लेटफार्म नंबर एक से दो के लिए जाने वाली सीढ़ियों के बारे में निर्देश दिए कि यह सही नहीं बनी हैं। इसमें सुधार कराया जाए।
अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन अधीक्षक आरसी यादव को निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन में यात्रियों को कोई परेशानी न होने पाए। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के बाद विशेष ट्रेन से रवाना हो गए। इस मौके पर सीनियर डीसीएम विनय दीक्षित व सीनियर डीएन एसपी दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें