फोटो-11- महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्र को उपाधि देते मप्र के ?
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिले की सीमा अंतर्गत महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने विश्वविद्यालय में किए जा रहे कार्यों की सराहना किया।
विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने स्वर्ण पदक पाने वाले छात्रों को मेडल से अलंकृत किया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय के ललित कला के छात्रों की प्रदर्शनी स्वाधीनता संग्राम मेेें जनजातीय नायकों के योगदान की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। समारोह में यूजी व पीजी पाठ्क्रम के 965 विद्यार्थियों को उपाधि दी गई। राज्यपाल ने वैदेही छात्रावास का लोकार्पण किया।
इस मौके पर मध्यप्रदेश सरकार के शिक्षामंत्री डॉ. मोहन यादव व राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने विश्वविद्यालय के संकायों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। कुलपति प्रो. भरत मिश्र ने विश्वविद्यालय में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित इस विश्वविद्यालय में अधिकतर छात्र-छात्राएं गांव के पढ़ते है, जिनको सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। इस मौके पर प्रो. आईपी त्रिपाठी, डॉ. नीलम चौरे, उप कुलसचिव डॉ. कुसुम सिंह व पीआरओ जयप्रकाश शुक्ला भी मौजूद रहे।