फोटो-14-बिजली के खंभे से टकराने के बाद स्कार्पियो से चालक को बाहर निकालते पुलिसकर्मी व स्थानीय लोग?
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। सीतापुर चौकी अंतर्गत खोही गांव स्थित रामसैया से रामघाट की तरफ जा रही जायलो कार रविवार की दोपहर को सड़क किनारे स्थित खंभे से टकराने के बाद पलट गई।
परिक्रमा मार्ग चौकी इंचार्ज हरीश चंद्र मिश्र ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक रसिन गांव निवासी शंकर दयाल को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। खंभे से टकराने पर ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति तीन घंटे बंद रही। (संवाद)