फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी लेने गई महिला का शव कुएं में मिला

विज्ञापन
फोटो=10-महिला की हत्या की आशंका की जानकारी देते परिजन। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के रंपुरवा गांव निवासी घर से सब्जी लेने गई महिला का शव कुएं में मिला। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के पहरा गांव के मजरा रंपुरवा निवासी ओमबाबू ने बताया कि उर्मिला देवी (57) पत्नी रामविशाल रविवार को घर से बाजार सब्जी लेने के लिए कह कर निकलीं थीं। देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
पता न चलने पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार की सुबह कुएं में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में शव को ग्रामीणों ने कुएं से बाहर निकाला।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला के जेवरात गायब है। आशंका जताई कि किसी ने जेवर लूटने के बाद हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
उर्मिला के तीन पुत्र और चार पुत्रियां हैं। पति परचून की दुकान चलाता है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार गांव में किया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें