फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अधिकतम 23 व न्यूनतम तीन डिग्री तक तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। धूप निकलने के बाद भी ठंड का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। इससे जनजीवन पर असर पड़ रहा है। सोमवार को दिन में धूप से राहत मिली, लेकिन शाम होते ही पारा लुढ़क गया। इससे लोग कांप उठे। बाजार में सन्नाटा छा गया। जिले का न्यूनतम तीन डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री रहा।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से धूप जरूर खिली पर सर्द हवाएं दिनभर चलती रही। गलन बढने से लोग ठिठुरते नजर आए। ठंड से बचने के लिए घर की छतों पर चढ़कर धूप लिया। गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए भीड़ लगी रही। ठंड को देखते हुए कई स्थानों पर नगर पालिका ने अलाव जलाया है। वही पड़ रही ठंड के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित गोशाला में सही इंतजाम न होने से मवेशी बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें