चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के खेल परिसर में आयोजित अंतर संकायी कबड्डी प्रतियोगिता में गुरुवार को पहला मैच कला और प्रबंधन संकाय की टीमों के बीच खेला गया। इसमें कला संकाय की टीम जीती।
दूसरा मैच कृषि संकाय व विज्ञान पर्यावरण संकाय के मध्य में कृषि संकाय विजेता रहा। सेमीफाइनल मैच आईपीएसटी और कला संकाय के बीच खेला गया। इसमें कला संकाय ने जीत हासिल की है। शुक्रवार को कृषि संकाय बनाम कला संकाय का फाइनल मैच होगा। इसके अलावा छात्राओं के भी मैच खेले जाएंगे। विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ. उमेश शुक्ला की पहल पर डॉ. पवन सिरोठिया, विजय सिंह, धनंजय सिंह ने विद्यार्थियों को उत्साहवर्धन किया है।