फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : गले में फंदा कसकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र में युवक ने घर के कमरे में गले में फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों का कहना है कि युवक का पत्नी से विवाद हुआ था, जिससे वह नाराज था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

भरतकूप के पहरा रंपुरवा गांव निवासी भागवत उर्फ चुन्नू यादव (23) दो साल से शिवरामपुर के आईटीआई कॉलेज के पास स्थित मकान में पत्नी के साथ रह रहा था। वह टेंपो में कंडक्टर का कार्य करता था। मंगलवार की शाम को घर आया और खाने के बाद पति-पत्नी कमरे में सो गए। रात में किसी समय वह गले में अंगोछे का फंदा बनाकर पंखे के सहारे झूल गया।
सुबह पत्नी जागी तो शव लटकता देख चीख पड़ी। इसकी जानकारी पहरा के मजरा रंपुरवा में रह रहे परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। बुधवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

चुन्नू तीन भाइयो में बड़ा था। दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने बताया कि आत्महत्या के कारणों को लेकर छानबीन चल रही है। कोई तहरीर भी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें