चित्रकूट। विद्युत कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। हड़ताल से कई स्थानों की बिजली व्यवस्था फेल रही।
गुरुवार को धुस मैदान स्थित पावर हाउस परिसर में कर्मचारियों ने सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। विद्युत कर्मियों की हड़ताल से पाठा क्षेत्र समेत शहर की बिजली व्यवस्था बिगड़ गई। कुछ जगहों पर पूरी तरह आपूर्ति बाधित रही। डीएम के निर्देश पर मुख्यालय के पुरानी बाजार समेत कई स्थानों पर बिजली दुरुस्त हुई।
अधिशासी अभियंता रामचंद्र ने कहा कि विभाग में ईआरपी लागू किया गया है। इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। उप खंड अधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को पूर्व की भांति 9, 14, 19 वर्ष की सेवा के उपरांत पदोन्नति कर समयबद्ध वेतन प्रदान करें। इं आरएस वर्मा, दुर्गेश कुमार सिंह, हमेंद्र जाटव, राहुल सिंह, अनिल सिंह, बिमलेश कुमार, महाकुंड, जितेंद्र पटेल भी शामिल रहे।