फोटो-11- रेलवे स्टेशन का पैनल खराब होने से प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी ट्रेन। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर (चित्रकूट)। जंक्शन रेलवे स्टेशन का पैनल खराब होने से 12 से अधिक ट्रेनों का आवागमन सवा घंटे बाधित रहा। लंबी दूरी वाली सुपर फास्ट व अन्य ट्रेनों के पहिए मानिकपुर व आसपास के स्टेशनों में जाम रहे। इस दौरान यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
गुरुवार की शाम से मानिकपुर जंक्शन स्टेशन के अधीक्षक शिवेश मालवीय ने बताया कि शाम पांच बजे से प्लेटफार्म नंबर एक में लगे पैनल के खराब हो जाने से ट्रेनों को सिग्नल व ट्रैक के स्लॉट बदलना बंद हो गया। काशी एक्सप्रेस, आंबेडकर नगर एक्सप्रेस, सारनाथ, आनंद बिहार, मुंबई हावड़ा मेल, गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस, संपर्कक्रांति एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें मानिकपुर, सतना शंकरगढ़ के बीच अन्य स्टेशनों में खड़ी रह गयी। शाम सवा छह बजे पैनल सिस्टम के सही होने के बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका।