चित्रकूट सदर कोतवाली क्षेत्र के देवांगना मार्ग पर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद प्रयागराज रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है। मृतक युवक चित्रकूट जिले के शिवपुर गांव का निवासी था।