फोटो-2- आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर पुलिस विभाग की हाफ मैराथन प्रतियोगिता में दौड़ में शामिल एसप?
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस कर्मियों की हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा समेत 67 पुलिस कर्मियों ने दौड़ लगाई। प्रथम पांच स्थान पाने वालों को स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में पुरस्कार दिया जाएगा।
शुक्रवार को शहर के पटेल तिराहे से देवांगना घाटी तक लगभग 7 किमी पुलिस कर्मियों की हाफ मैराथन दौड़ हुई। कई प्रतिभागी तिरंगा झंडा लेकर दौड़े। एसपी ने बताया कि घर घर तिरंगा लगाना चाहिए। मैराथन में विकास यादव प्रथम, मो. अदनान द्वितीय, प्रदुमभन दुबे तीसरे, ललित सोनी चौथे व संजीव सोनी पांचवें स्थान पर रहे। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय, सीओ नगर शीतला प्रसाद पांडेय, कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह, यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।