फोटो-7- मानिकपुर के डोडा गांव में बारिश के बाद सड़क पर कींचड होने से एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी तो बीम?
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। बारिश में मारकुंडी क्षेत्र के डोडा गांव की गलियां जलमग्न व कीचड़युक्त होने से एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। ऐसे में डोडा गांव निवासी गोपाली रविवार को अपनी 80 साल की बीमार मां बिटिया देवी को बैलगाड़ी से अस्पताल लेकर पहुंचा।
उसने बताया कि एंबुलेंस को फोन किया था, लेकिन एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंची। इससे मजबूर में उल्टी दस्त से पीड़ित मां का जल्द इलाज कराने के लिए वह बैलगाड़ी में बैठाकर मारकुंडी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। (संवाद)