चित्रकूट जिले में टेंपो पलटने से छह लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि टेंपो में सवार बांदा जिले के बदौसा उदयपुर की गिरजा (65) पत्नी रामआसरे, विजयपाल का आठ वर्षीय पुत्र सुभाष, दस वर्षीय पुत्री लक्ष्मी, छह वर्षीय पुत्री रूपाशी, रामकिशोर का 12 वर्षीय पुत्र सुनील, भरतकूप के धौरही माफी के नत्थू भरतकूप की ओर आ रहे थे। टेंपो पलटने से सभी लोग घायल हो गए। चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।