फोटो- 1- अटल भाषण प्रतियोगिता में भाषण देती छात्रा व मंचासीन भाजयुमो के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सुशासन सप्ताह के अंतर्गत अटल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन चित्रकूट इंटर कॉलेज में किया गया। इसमें 116 छात्र-छात्राआें ने प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि भाजयुमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे की मौजूदगी में प्रतियोगिता हुई। निर्णायक की भूमिका में पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, राजीव त्रिपाठी व जयशंकर ओझा रहे।
अटल भाषण प्रतियोगिता में शिवानी सिंह चंदेल को प्रथम, शिवकांत पांडेय को द्वितीय और पुष्पराज मिश्र को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। तीनों ही विजेताओं को सम्मानित किया गया। संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री मोहित मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के अंत में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास मिश्रा हीरो ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।