फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : बकरी चराने गई किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से उसके ही गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। तीन दिन तक भटकने के बाद पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी कराया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के पिता ने बताया कि नौ जुलाई की दोपहर को उसकी पुत्री बकरी चराने गई थी। खेत के पास ही स्थित एक घर में मौजूद युवक ने उसे पानी पीने के बहाने बुलाया। पुत्री ने बताया कि कमरे में पहले से रोशन पटेल नामक युवक मौजूद था।
उसने धमकी देकर पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। घर लौटकर पुत्री ने मामले की जानकारी दी। इस पर दस जुलाई से वह लगातार थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चक्कर लगा रहा था। थाना प्रभारी गिरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मंगलवार को पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी व दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें