फोटो-7- रक्षाबंधन पर्व पर भाई अच्युत की कलाई में राखी बांधती बहन तान्या। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया। भाइयों ने उपहार दिया। त्योहार को लेकर सुबह से मिठाई व राखियों की दुकानों में भीड़ रही।
सुबह युवतियों ने नदी, तालाबों में पहुंचकर कजलियां विसर्जित कीं। भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर कलाई में रक्षासूत्र बांधा। चित्रकूट के विधवा आश्रम की महिलाओं ने कामतानाथ को राखी बांधकर त्योहार मनाया। मिठाई की दुकानों पर भीड़ लगी रही।
मऊ, मानिकपुर, पहाड़ी, राजापुर, सीतापुर, शिवरामपुर, भरतकूप, सरैंया, बरगढ़, लालतारोड समेत पूरे जिले में हर्षोल्लास से त्योहार मनाया गया। लोगों ने झूलों का भी आनंद लिया।